🌿 श्री विद्यासागर गौ रक्षा एवं संवर्धन समिति द्वारा संचालित पवई गौशाला 🌿 प.पू सन्त शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं दयोदय महासंघ के मार्गदर्शन से संचालित एक आदर्श गौ शाला है
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की पुण्यभूमि पवई में स्थित श्री विद्यासागर गौ रक्षा एवं संवर्धन समिति द्वारा संचालित पवई गौशाला, आज न केवल इस अंचल का गौरव है, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक अनुकरणीय प्रेरणा का केन्द्र बन चुकी है। सन 2002 से आरंभ हुई यह गौशाला, आज 5000 से अधिक निराश्रित, बीमार, असहाय व परित्यक्त गौवंश के लिए सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिव्य केन्द्र बनी हुई है।
यह गौशाला 6-6 एकड़ के 2 विशाल परिसर क्षेत्रफल में फैली हुई है, जिसकी दोनो परिसर की विशाल बाउंड्रीवॉल युक्त परिसीमाएं हैं। गौशाला में लगभग 40 से अधिक विशेष रूप से निर्मित गौसेड बने हैं, जो सभी ऋतुओं में गौवंश के अनुकूल हैं:
- गर्मियों में: पंखा व कूलरयुक्त वातानुकूलित शेड।
- सर्दियों में: प्रत्येक शेड में हीटिंग रॉड्स की व्यवस्था, जिससे शीत ऋतु में भी गर्माहट बनी रहे।
- वर्षा व अन्य ऋतुओं में जल निकासी व सूखा फर्श।
यह गौशाला केवल एक संरचना नहीं, अपितु यह गौ सेवा की आध्यात्मिक साधना है। यहाँ सेवा करने वाला हर हाथ, वात्सल्य से ओतप्रोत होता है और हर गौवंश को दिव्यता का स्वरूप मानकर उसकी सेवा करता है। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित यह पवित्र स्थल आज भारतवर्ष में एक मिसाल बन चुका है। आइए, हम सब भी इस पुण्य कार्य से जुड़ें और इस गौ सेवा यात्रा का भाग बनें।